फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की आहट पर गृहस्वामी ने बंद की कुंडी, डर से फंदे पर झूला युवक

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित रवाईपुर गांव में मंगलवार रात एक सनसनीखेज व हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे फतेहपुर निवासी 25 वर्षीय प्रेमी युवक शिव प्रताप सिंह उर्फ सौरव को गृहस्वामी परितोष कुमार ने कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। खुद को घिरा और फंसा देख घबराए युवक ने कमरे के भीतर लगे लोहे के एंगल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची घाटमपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें