आवास विकास-तीन स्थित प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय से महाबलीपुरम की ओर जाने वाली डबल रोड पर भीषण गंदगी फैली हुई है। सड़क के बीचोंबीच गोबर के ढेर और घरों से निकला कूड़ा पड़ा है। हालत देखकर ऐसा लगता है कि लंबे समय से सड़क की सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह फैली गंदगी के बीच अन्ना मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी के साथ संक्रमण और दुर्गंध का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई कराने की मांग की है।