कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरपुर में सड़क निर्माण में गंभीर प्रशासनिक और ठेकेदारी की लापरवाही सामने आई है। यहांबनाई जा रही इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। आधी सड़क पर तो इंटरलॉकिंग बिछा दी गई है, जबकि आधी सड़क आज भी वैसी ही उबड़-खाबड़ और खस्ताहाल पड़ी हुई है। इसके चलते स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हादसों की आशंका बनी हुई है।