मैनावती मार्ग स्थित डीपीएस आजाद नगर में मॉडल यूनाइटेड नेशन कार्यक्रम के तहत देश भर के स्कूलों में कक्षा छह से 12 तक पढ़ने वाले छात्प्रर तिभाग करने के लिए जुटे हैं। कार्यक्रम संयोजक यासिर सिद्दीकी ने बताया दो दिवसीय कार्यक्रम में देश भर के 50 से अधिक स्कूलों से आए 400 से अधिक छात्र विकासशील भारत को विकसित भारत बनाने, ई-20, भविष्य की चुनौतियों, एआई तकनीक, महिला सशक्तिकरण, राजनीतिक, शिक्षा सुधार, स्वास्थ्य, वित्त, मानवाधिकार के अलावा ग्लोबल वार्मिंग और कानपुर के ड्रेनेज सिस्टम और गंगा नदी में गिरते हुए नालों जैसे प्रमुख मुद्दों पर डिबेट के जरिये मंथन करेंगे।