घाटमपुर क्षेत्र में नियमित वेतन व अन्य मांगों को लेकर साधन सहकारी समितियों के सचिवों ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है और लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। समितियों में ताले लटकने के कारण इस समय फसलों की बुवाई के पीक सीजन में किसानों के सामने खाद का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।