भीतरगांव ब्लॉक मुख्यालय पर विकास कार्यों की समीक्षा कर लौट रहे कानपुर जिला विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी की गाड़ी धरमपुर रेलवे अंडरपास में गंदे, दलदल भरे पानी में फंसकर बंद हो गई। अंडरपास में लंबे समय से जलभराव होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।