गोपाल विहार सोसायटी सिंहपुर में सैकड़ों की संख्या में मकान बने हुए हैं। बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था सही न होने की वजह से पूरी सोसाइटी में दो फीट तक बरसाती पानी भरा हुआ है। बरसाती पानी भरा होने की वजह से कई लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है या फिर किराए पर कमरा लेकर गुजर बसर कर रहे हैं।