कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 चुनिंदा खिलाड़ियों का विशेष कैंप बृहस्पतिवार से एचबीटीयू वेस्ट कैंपस में शुरू हुआ। कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने रनिंग और वार्मअप से शुरुआत कर मैदान पर जमकर पसीना बहाया। यह अभ्यास शिविर 28 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें चुनिंदा बल्लेबाजों, गेंदबाजों और विकेटकीपरों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।