नारामऊ में हाईवे पार करते समय होने वाले हादसों को देखते हुए फुटओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। हाईवे पार करने के दौरान राहगीरों को जोखिम उठाना पड़ता था। बीते तीन अप्रैल को अमर उजाला के द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब फुटओवरब्रिज बनने लगा है। इसके तैयार होने से राहगीरों को हाईवे पार करने में सहूलियत मिलेगी और हादसों की आशंका कम होगी।प्रोजेक्ट मैनेजर रवि सोलंकी ने बताया साल के अंत तक फुट ओवरब्रिज का काम पूरा हो जाएगा।