आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर कमर कस ली है। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के लालबंगला में कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि कांग्रेस के यूपी सहप्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनावी तैयारियों की जानकारी ली।