बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में आरके नगर गुमटी थाना नजीराबाद निवासी कारोबारी विशाल खंडेलवाल के इकलौते बेटे संभव खंडेलवाल (22) की छठवीं मंजिल से नीचे बॉलकनी में गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बुरी तरह लहूलुहान संभव को इलाज के लिए पारस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने संभव को मृत घोषित कर दिया गया। बिठूर पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि संभव रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट के टावर 2 के 6 ए फ्लैट में रहने वाली एक युवती से मिलने आया था। बिठूर पुलिस ने मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाया है। मृतक के पिता विशाल एक दैनिक अखबार के संपादक हैं।