गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से भोपालपुरवा से भगवानदीनपुरवा को जाने वाले रास्ते पर फिर से नावों को चलाना पड़ रहा है। भोपालपुरवा और भगवानदीनपुरवा के सैकड़ों ग्रामीणों के लिए आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था कर दी गई है। जलस्तर बढ़ने से भोपालपुरवा, भगवानदीनपुरवा, बनियापुरवा और दुर्गापुरवा गांव के रास्तों पर जलभराव हो गया है।