फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सरसौल में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से छेड़छाड़, सायरन बजते ही भागे बदमाश

महराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास लगे एटीएम में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दो अज्ञात युवकों ने रुपए लूटने का प्रयास किया। पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सायरन बजते ही दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। जानकारी के अनुसार युवक एटीएम की पेटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एटीएम का सुरक्षा अलार्म बज उठा। अलार्म बजते ही एटीएम की देखरेख करने वाली एनसीआर कंपनी ने तत्काल शाखा प्रबंधक रवि कटियार को फोन कर सूचना दी। सूचना पर शाखा प्रबंधक ने महाराजपुर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के बाद एटीएम का लॉक खराब हो गया है, जिसके चलते एटीएम को बंद कर दिया गया है। कंपनी की टीम आने के बाद ही उसे दोबारा शुरू किया जाएगा। इस मामले में अभी तक बैंक या एटीएम कंपनी की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि बैंक कर्मियों से कई बार संपर्क किया गया है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं शाखा प्रबंधक का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है और घटना के संबंध में तहरीर कंपनी द्वारा दी जाएगी। साथ ही प्रबंधक ने एक आरोपी के पकड़े जाने की बात कही है, जबकि पुलिस ने किसी भी आरोपी के पकड़े जाने से इनकार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें