शास्त्री नगर स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल में आयोजित रंगारंग चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कला प्रतियोगिता में स्कूली छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कैनवास पर विभिन्न सामाजिक व समसामयिक विषयों पर उकेरी आकृतियों से हर किसी को प्रभावित किया।