गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से ख्योरा कटरी क्षेत्र में बाढ़ का असर बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात भोपालपुरवा और बनियापुरवा की गलियों में बाढ़ का पानी घुस गया। गांव में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भगवानदीनपुरवा जाने वाली सड़क पर करीब चार फीट तक पानी भर गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्र में नाव की व्यवस्था की गई है।