फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में गंदगी से त्रस्त पार्षद का अल्टीमेटम, सिर पर चप्पल रखकर करेंगी कूड़े से स्नान

कानपुर के किदवई नगर स्थित ओ-ब्लॉक सब्जी मंडी और राखी मंडी क्षेत्र में फैली भीषण गंदगी और कूड़े के ढेरों को लेकर स्थानीय पार्षद ने नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। क्षेत्रीय पार्षद शालू कनौजिया ने 48 घंटे पहले नगर आयुक्त से सफाई कराए जाने की मांग की थी, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने गुरुवार को अनोखा और कड़ा तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी है कि यदि सफाई नहीं हुई तो वह नगर निगम में सिर पर चप्पल रखकर नगर आयुक्त के सामने कूड़े से स्नान करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें