कानपुर में जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर चुनावी प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया।