फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से अंगूठी बेचने के लिए लाया बच्चा, दुकानदार ने मां बाप को बुलाया

ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया कि शास्त्री नगर मंगल मूर्ति ज्वैलर्स के अजय वर्मा एक बच्चे को उनके पास लेकर आये। और उन्होंने कहा कि यह एक चार ग्राम की सोने की अंगूठी बेचने आया है। इस पर उन्होंने उस लड़के से कहा कि वह अपने मां बाप को बुलाकर ले आए तभी यह अंगूठी उसकी वापस की जाएगी। इसके बाद वह कई लोगों को लेकर आया ।तमाम लोगों से दबाव डलवाया लेकिन उन्होंने ने वह अंगूठी वापस नहीं की आखिरी में जब उसकी मां खुद उसे लड़के को लेकर आई तब उसने बताया कि यह लड़का अपनी बहन की इंगेजमेंट की अंगूठी घर से लाया था। उन्होंने बहुत अच्छा किया जो इससे अंगूठी अपने पास सुरक्षित रखी और आज हमको बेटी की इंगेजमेंट की अंगूठी सुरक्षित वापस मिल गई। इस दौरान सभी दुकानदारों ने कहा कि कोई भी ज्वेलर्स बच्चों और संदिग्ध लोगों से माल नहीं खरीदता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें