फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्राला और पिकअप की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत

सचेंडी थाना क्षेत्र में किसान नगर-बिधनू मार्ग पर सीढ़ी इटारा के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्राला और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों चालकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान औरैया निवासी ट्राला चालक नीरज कुमार (40) और साढ़ के पतारा के रायपुर निवासी पिकअप चालक कुलदीप कुमार अवस्थी (40) के रूप में हुई। हादसे का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दोनों वाहन आमने-सामने आते और जोरदार टक्कर होते दिखाई दे रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक केबिन में फंस गए। बताया गया कि नीरज ट्राला लेकर बिधनू की ओर से किसान नगर की तरफ जा रहे थे। सीढ़ी इटारा के पास सामने से आ रहे कुलदीप के पिकअप से ट्राला की भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सचेंडी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों चालकों को केबिन से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। हादसे के बाद पिकअप में कोल्डड्रिंक की बोतलें लदी थीं, जो टक्कर के बाद सड़क पर बिखर गईं। क्षतिग्रस्त वाहनों और बोतलों के कारण मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वजह की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर की बात सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें