फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: बंद पड़े सरकारी अस्पताल परिसर में दंपती की हत्या, मासूम को भी किया मरणासन्न

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कस्बे में पुलिस चौकी के पीछे स्थित बंद सरकारी अस्पताल परिसर में रहने वाले दिव्यांग दंपती की बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने उनके एक वर्षीय मासूम बेटे पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुरुवार सुबह 9:30 बजे तक दरवाजा न खुलने पर भतीजे ने छत से कूदकर ताला खोला, जिसके बाद वारदात का पता चला। कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। एसपी विनोद कुमार और एएसपी अजय कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें