फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 8 फीट लंबे अजगर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू

दीपक महाजन Updated Fri, 14 Nov 2025 09:12 PM IST

गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम भस्नेह में ग्रामीणों के बीच उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के समीप बने मछली पालन तालाब में एक विशाल अजगर दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम ने अजगर को किसी प्रकार की चोट पहुंचाए बिना थैले में डालकर पास के जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राधेश्याम दिवाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सांप या अन्य जंगली जीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं, तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ा जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें