महानगर में एक बार फिर जगह-जगह अवैध होर्डिंगों की भरमार देखने को मिल रही है। इलाइट चौराहे के चारों ओर बड़ी संख्या में होर्डिंग लगाए गए हैं, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। नगर निगम की ओर से कभी-कभार अभियान चलाकर कार्रवाई तो की जाती है, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। ऐसे में अवैध होर्डिंग लगाने वालों के हौसले बुलंद हैं और शहर के प्रमुख चौराहों पर नियमों की अनदेखी जारी है।