फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी लैब की दराज से 1.70 लाख चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। कोतवाली क्षेत्र में डीएवी स्कूल के पास संचालित पैथोलॉजी लैब की दराज से करीब 1.70 लाख रुपये चोरी हो गए। लैब संचालिका ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो सफाई कर्मचारी दराज को कैंची से टेढ़ा कर उसमें रखे रुपये निकालता दिखाई दिया। संचालिका की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद आरोपी केतन सेन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसके पास से महज 50 हजार रुपये ही बरामद हो सके। बाकी 1.20 लाख रुपये कहां गए, इसका पता पुलिस नहीं लगा सकी। बंसल कॉलोनी निवासी अलका कंचन पत्नी राजेश कंचन ने पुलिस को बताया कि उनकी सेंट्रल माइक्रो बायोलॉजी लैब पठौरिया में डीएवी स्कूल के पास स्थित है। लैब में सफाई के लिए सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज निवासी केतन सेन करीब तीन महीने से काम कर रहा था। अलका के मुताबिक, दीपावली से करीब 10 दिन पहले मरीजों की जांच से मिले लगभग 1.70 लाख रुपये टेबल की दराज में रखे थे। दीपावली के समय जब उन्होंने स्टाफ और बाजार का भुगतान करने के लिए दराज खोली तो उसमें रुपये नहीं मिले। इसके बाद लैब में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई। आरोप है कि 10 और 16 नवंबर की फुटेज में केतन सेन कैंची से दराज को टेढ़ा कर उसमें से रुपये निकालता दिखाई दिया। कोतवाली प्रभारी अंजन सिंह ने बताया कि आरोपी केतन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें