फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में मिले बुजुर्ग दंपती के शव

नीरज नरवरिया Updated Sun, 30 Aug 2026 01:17 AM IST

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी में शनिवार देर शाम बंद मकान से बुजुर्ग दंपती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव करीब चार-पांच दिन पुराने बताए जा रहे हैं। मुख्य गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो बेटा मकान के ऊपर बने वेंटिलेशन के रास्ते अंदर दाखिल हुआ। एक कमरे में माता-पिता के शव पड़े मिले। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में पहूज नहर के पास गोविंदपुरी निवासी विश्वनाथ (70) अपनी पत्नी भुवन देवी (65) के साथ रहते थे। उनका बेटा जगपाल पत्नी और बच्चों के साथ मसीहागंज में रहता है। विश्वनाथ मजदूरी करते थे। उनके मकान में निर्माण कार्य भी चल रहा था। जगपाल ने बताया कि वह 25 अगस्त को माता-पिता से मिलने घर आया था। उस समय दोनों स्वस्थ थे। इसके बाद शनिवार शाम वह दोबारा माता-पिता से मिलने पहुंचा। मकान का मुख्य गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर जगपाल मुख्य दरवाजे के ऊपर बने वेंटिलेशन के रास्ते मकान के अंदर दाखिल हुआ। एक कमरे में माता-पिता के शव पड़े थे। दोनों के शव फूल चुके थे और दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद उसने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी रामवीर सिंह और सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। 25 अगस्त के बाद क्या हुआ, जांच में जुटी पुलिस पुलिस 25 अगस्त को जगपाल के माता-पिता से मिलने के बाद शनिवार तक घर में हुई गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों शव करीब चार से पांच दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें