कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी व एक लाख रुपये के इनामी शूटर मोनू यादव उर्फ पवन यादव को पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात करीब 2:45 बजे जालौन के कालपी कोतवाली अंतर्गत जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें मोनू के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में दबोचे गए इस कुख्यात सुपारी किलर को इलाज के लिए उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।