फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ईंटों से लदा ट्रक पुल में फंसा, आग लगने से चालक की मौत

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जालौन जिले के छिरिया मलकपुरा चौकी अंतर्गत सहाव गांव (किलोमीटर 209) के पास बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। औरैया से चित्रकूट की ओर जा रहा ईंटों से लदा एक अनियंत्रित ट्रक पुल के संकरे हिस्से में 100 से 150 मीटर तक घिसटने के बाद फंस गया। हादसे के दौरान भीषण आग लग जाने से ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया और चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर खौफनाक मौत हो गई। शव और ट्रक की नंबर प्लेट बुरी तरह जल जाने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस व दमकल की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें