कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड पर आवारा गोवंश से टकराने के कारण एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कोंच और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर ले गए। ग्वालियर में उपचार के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई