बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के श्यामपुर जट्ट गांव में शनिवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में युवती समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, राजन का अपने पड़ोसी से पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह इसी बात पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, सरिये और बलकटी का इस्तेमाल किया गया। एक पक्ष से रोहित, अभिषेक, मोहित तथा दूसरे पक्ष से राजन, नवीन, रवि, काजल और प्रियांशी घायल हुए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी हापुड़ में भर्ती कराया, जहां से रोहित और राजन को मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया।