गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में बीते पांच दिन में 63 मरीजों की मौत हो चुकी है। इन 63 मौतों में से 34 मौतें सिर्फ बच्चों की है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने की वजह से बच्चों की जान गई पर न तो अस्पताल प्रशासन और न ही सरकार ये मानने को तैयार है। उल्टा सरकार ने कहा कि बच्चों की मौत इंसेफेलाइटिस यानी दिमागी बुखार से हुई है। जबकि, ये बात सामने आ चुकी है कि BRD अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं थी क्योंकि वेंडर को 70 लाख रुपये की पेमेंट नहीं की गई थी।