गोंडा में संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सभागार में शनिवार को परिवहन मेले का आयोजन किया गया। वाहन मालिकों व चालकों को टैक्स बकाएदारी, पंजीकरण, फिटनेस समेत तमाम जानकारियां दी गईं। मेले का शुभारंभ आरटीओ प्रशासन राजेश मौर्य, आरटीओ प्रवर्तन राजेंद्र कुमार सरोज व एआरटीओ आरसी भारतीय व आरआई बृजेश कुमार ने किया। इस दौरान काफी संख्या में वाहन मालिक व चालक मौजूद रहे।