फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में सरयू घाट पहुंचे मंडलायुक्त-डीआईजी, कजरी तीज से पहले परखी सुरक्षा व्यवस्था

गोंडा में कजरी तीज पर लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए शनिवार को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार, डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी अभिषेक ने सरयू घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर बैरिकेडिंग, प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और गोताखोरों की उपलब्धता परखी। उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, आवागमन सुगम रखने और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। 13 और 14 सितंबर को होने वाले कजरी तीज मेले में 10 से 12 लाख कांवड़ियों के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र को दो जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। करीब 2600 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पीएसी, जल पुलिस, गोताखोर, अग्निशमन, स्वाट, डाग स्क्वाड और तीन क्यूआरटी भी तैनात रहेंगी। सरयू घाट से प्रमुख शिवालयों तक यातायात व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग और वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। प्रमुख स्थानों और मंदिर परिसरों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चार एंटी रोमियो टीमें सादे कपड़ों में तैनात रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें