गोंडा: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। शुक्रवार, 23 अक्तूबर को जिले के 12 मतदान केंद्रों पर 2805 शिक्षक मतदाता 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। भारतीय जनता पार्टी से ध्रुव कुमार त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी से डॉ. संजयन त्रिपाठी सहित 14 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। सीडीओ दयानंद प्रसाद, एसडीएम प्रमोद झा और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने पार्टियों को रवाना किया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने शिक्षक मतदाताओं को 23 अक्तूबर के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दिया है।