फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा, VIDEO

रेवतीपुर बीआरसी पर चल रहे पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण के अंतिम बैच का जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव ने शनिवार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिला समन्वयक ने गहरी नाराजगी जताई।उन्होंने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण बच्चों के बुनियादी अधिगम लक्ष्यों को हासिल करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। जब शिक्षक खुद प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहेंगे तो अधिगम लक्ष्यों की पूर्ति कैसे संभव होगी। यह लापरवाही पूरी तरह अक्षम्य है। प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में सौरभ सिंह, राजेश दुबे और अभिनव तिवारी उपस्थित रहे। चौथे दिन उन्होंने अधिगम परिणामों का आकलन, कक्षा-कक्ष में खेल-खेल में सीखना, गतिविधि आधारित शिक्षण विधियां, कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष सहायता योजना, टीएलएम के प्रभावी उपयोग तथा दैनिक पाठ योजना एवं दस्तावेजीकरण पर विस्तृत चर्चा की। संदर्भदाताओं ने बताया कि इन कौशलों को कक्षा में सही तरीके से लागू करना ही प्रशिक्षण की असली सफलता है। जिला समन्वयक सर्वजीत यादव ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें