वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में रविवार को डाला छठ पर्व के अवसर पर थाना कोतवाली के अंतर्गत प्रमुख छठ घाटों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सिकंदरपुर घाट, नवापुरा घाट, स्टीमर घाट, साईंनाथ मंदिर, पीरनगर घाट, कलेक्टर घाट, ददरीघाट, पक्का घाट, पक्का पुल राजगंज, रामेश्वर घाट, अंजही घाट एवं चीतनाथ घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।