उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक गांव में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने आटा चक्की पर सोए पिता-पुत्र की नृशंस हत्या कर दी। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मंगल मडई गांव में पिता-पुत्र के दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत और तनाव है। पुलिस ने इस दोहरे हत्या कांड की छानबीन शुरू कर दी है। मौंके पर फॉरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों को भी लाया गया। 95 साल के रामजनम कुशवाहा और उनके 45 साल के बेटे रामकरन कुशवाहा घर के बाहर बनी आटा चक्की पर सोए थे। सुबह घरवालों ने दोनों के खून से सने शव देखे तो चीख पुकार मच गई।