जयपुर के निम्स मेडिकल कॉलेज से एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की जा रही है यहां तक की उसके कपड़े भी उतार दिए गए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया के जरिए ही पुलिस तक पहुंचा है जिसपर अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।