टूंडला में मौसम बदलने के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। शनिवार को ओपीडी के लिए विंडो पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सीएचसी पर बीपी, शुगर थायराइड, वायरल बुखार के साथ-साथ अन्य जांच करवाने के लिए मरीजों की लाइन लगी रही। प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज वायरल फीवर के पहुंच रहे हैं। चिकित्सक सोनू चतुर्वेदी ने बताया कि बीपी, शुगर, थायराइड आदि की जांच के लिए प्रतिदिन 60 से 70 मरीज पहुंच रहे हैं।