फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेलवे के ट्रैक मेटिंनेस कोच में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फट गया सिलिंडर; एक यात्री घायल

शिकोहाबाद के रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास खड़े ट्रैक मेटिंनेस कोच में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते भीषण आग लग गई। इस घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार को शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के समीप बने मालगोदाम के पास सुबह दोपहर 1 बजे करीब यह घटना घटित हुई। मालगोदाम के पास शंटिंग लाइन पर ट्रैक मेंटेनेंस के लिए कई कोच खड़े हुए थे। जिनमें रखी हुई मशीन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटे ऊपर उठने लगी। दोपहर 1:25 पर कोच के अंदर सिलिंडर फटने से तेज धमाके की आवाज हुई। सिलिंडर फटते ही राहत एवं आग बुझाने के कार्य में जुटे पुलिसकर्मी और रेलवे स्टाफ एवं अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। प्रयागराज डिवीजन के रेलवे अधिकारी पल पल की जानकारी ले रहे हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद है। अब तक फायर ब्रिगेड की तीन टीमें मौके पर आ चुकी हैं। इस घटना में सिलिंडर फटने से एक व्यक्ति के घायल होने की भी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें