मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने की भीष्म प्रतिज्ञा लेकर निकले श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन गिरि महाराज का प्रतिज्ञा रथ रविवार को शिकोहाबाद पहुंचा। मेलावाला बाग स्थित टुइंया वाले प्राचीन मंदिर पहुंचने पर उन्होंने टुइंया वाले भोलेनाथ के दर्शन कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। गोल्डन बाबा के अनोखे श्रृंगार और उनके प्रतिज्ञा रथ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।