भरथना कस्बे के मोहल्ला शुक्लागंज में शनिवार सुबह श्राद्ध का खाना बनाते वक्त सिलेंडर के रेगुलेटर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। हादसे में खाना बना रही दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में दो पुरुष भी झुलस गए, जबकि अफरा-तफरी के बीच एक बुजुर्ग महिला सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गईं।