देवरिया में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को जालौन के अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी, मंत्री विजयसेन, पूर्व अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र और राकेश शाही समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।