पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर पवित्र मंदाकिनी नदी के प्रसिद्ध रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर में चार बजे से ही हजारों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाई। अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान व तर्पण किया तथा दान-पुण्य कर आशीर्वाद प्राप्त किया।