मध्य प्रदेश और पहाड़ी इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के कारण चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। मंगलवार सुबह रामघाट की दुकानें और मकान एक मंजिल तक पानी में डूब गए, जिससे कामतानाथ जाने वाला मार्ग भी बंद हो गया है। सोमवार शाम जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया था, लेकिन मंगलवार सुबह महज 15 मिनट के भीतर जलस्तर ने तेजी से छलांग लगाते हुए सुबह 9 बजे तक 129.750 मीटर का स्तर पार कर लिया, जिससे प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।