फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा यात्री, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

पीडीडीयू जंक्शन पर बुधवार दोपहर चलती हिमगिरी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसकर घिसटने लगा। मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आरक्षी दिनेश कुमार गुप्ता ने तत्परता और साहस दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवान की सूझबूझ से यात्री की जान बच गई। आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट की निरीक्षक अनीता कुमारी ने बताया कि हावड़ा से जम्मूतवी जा रही अप हिमगिरी एक्सप्रेस बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन रवाना होने लगी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने यात्री को चलती ट्रेन में चढ़ने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिरकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के खाली स्थान में फंस गया। वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी दिनेश कुमार गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई की और यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें