प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज परिसर में 501 दीप जलाए गए। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।