नारायणपुर पंप कैनाल से निकली दुधारी चल्कीटा से निकली धीना माइनर दोपहर में टूटी, बैरी कला, बेरी खुर्द व खजरा के किसानों में मची अफरातफरी धीना। नारायणपुर पंप कैनाल से निकली दुधारी छलटा से निकली धीना माइनर बृहस्पतिवार को दोपहर धीना थाना के सौ मिटर पश्चिम साइड में गुड्डू राय के चक के पास अचानक टूट गई। माइनर टूटने से तेज बहाव के साथ पानी आसपास के खेतों में फैलने लगा। देखते ही देखते बैरी कला, बैरी खुर्द और खझरा गांव के किसानों के खेत पानी से लबालब हो गए। किसानों की फसलें डूबने की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।