फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथी गंगा घाट पर निशुल्क नाव संचालन बंद, लोग हो रहे परेशान

तेज हवा और बारिश के चलते टांडा-कैथी गंगा घज्ञट पर संचालित निशुल्क नाव सेवा को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए यह कदम उठाया गया है। क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के कारण नदी में ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिया गया है कि जब तक हवा की गति सामान्य नहीं होती और लहरें शांत नहीं होतीं, तब तक नि:शुल्क नाव का संचालन बंद रहेगा। स्थितियां सामान्य होते ही सेवा पुनः बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें