कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें किसानों ने सिंचाई, बिजली, पेयजल और जलनिकासी समेत विभिन्न समस्याएं उठाईं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने बंधी डिवीजन के सहायक अभियंता (एई) को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कटशीला से जमुनीपुर माइनर की सफाई नहीं होने का मामला किसानों ने उठाया। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल माइनर की सफाई कराने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।