बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की एक महिला की मौत हो गई। उसके पति राजा के अनुसार, बीमारी के चलते बदायूं लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने मौत के कारणों की पुष्टि और किसी आशंका से बचने के लिए यह कराया।