फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: शहरी संविदा एएनएम ने दिया सीएमओ कार्यालय पर धरना

बदायूं में संविदा एएनएम के स्थायीकरण समेत कई अन्य मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिले की संविदा एएनएम पांच अक्तूबर से धरना शुरू करेंगी। उत्तर प्रदेश राज्य एनएचएम कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर ब्लॉक स्तर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन को अब जनपद मुख्यालय पर करने का निर्णय लिया गया है। संगठन की जिला मंत्री प्रीति मिश्रा बताया गया कि संविदा एएनएम की मांगों को लेकर 19, 24 और 28 सितंबर को शासन और उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर समस्याओं से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद पर्याप्त समय बीतने के बाद भी राज्य स्तर से मांगों के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे संविदा एएनएम में रोष है। यूनियन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि पांच अक्तूबर 2026 से बदायूं की समस्त संविदा एएनएम कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में धरना देंगी। यूनियन के मुताबिक यह धरना उनकी बुनियादी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें